Site icon Uttarakhand News, News in Hindi

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, पर्यटक स्थलों ने भी ओढ़ी सफेद चादर

देहरादून:उत्तराखंड में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी ने भी सफेद चादर ओढ़ ली है। इससे पहले देर रात देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश भी हुई, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबकि नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड में होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार यानी आज पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इस दौरान शीत दिवस (कोल्ड डे कंडीशन) की स्थिति भी बन सकती है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Mussoorie barf

बर्फबारी के बाद और भी निखर उठी पहाड़ों की रानी मसूरी 

मौसम का यह मिजाज 31 दिसंबर तक बना रहेगा। इससे पहले रविवार को प्रदेश में कहीं बादल छाए रहे तो कहीं धूप खिली रही। हालांकि, तापमान में कमी आई है। उत्तराखंड में अल्मोड़ा सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं चंपावत में यह 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Dhanolti barf

नए साल के स्वागत से पहले मसूरी ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

कड़ाके की ठंड में होगा नए साल का स्वागत

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से 31 दिसंबर तक पहाड़ों में 2200 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात के साथ ही निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं।

Dhanolti

पर्यटक स्थल धनोल्टी लगभग एक इंच बर्फ गिरी। सुरकंडा में भी हुआ हिमपात

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     21.1     04.0

उत्तरकाशी   15.8     04.7

मसूरी       14.5     05.5

टिहरी       15.4     06.0

हरिद्वार      21.6     04.0

जोशीमठ    09.4     02.6

पिथौरागढ़   18.6     02.5

अल्मोड़ा    20.3     -1.0

मुक्तेश्वर    16.2     04.3

नैनीताल     17.0     04.0

यूएसनगर    22.2    5.0

चम्पावत     19.7    0.5

Exit mobile version