उत्तराखंड

धरना प्रदर्शन: सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ धरना प्रदर्शन

संवाददाता(देहरादून): सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ शुरू की गई जांच को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरूवार को अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतुड़ी के कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। इसमें सचिवालय संघ समेत सचिवालय के दूसरे संघों के पदाधकारियों ने भी हिस्सा लिया। सचिवालय कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया।

आपको बता दे, सचिवालय संघ ने सीएम त्रिवेंद्र रावत को पत्र भेज कर जल्द मुलाकात का समय देने की मांग की हैं। महासचिव राकेश जोशी ने कहा कि अध्यक्ष दीपक जोशी को दिए गए आरोप पत्रों का जवाब दे दिया गया हैं। संघ को अपना पक्ष रखने का समय दिया जाए।

इसके अलावा अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि हमेशा से कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी कर्मचारी आदोंलन के दौरान कर्मचारी हितों की बात करते है। आंदोलन जब भी समाप्त होता है, तो एक समझौता हैं कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई भी उत्पीड़न की कार्रवाई नहीं होगी। कहा कि सभी संघों को एक मंच पर आकर सरकार की इस दमनकारी नीति का विरोध करना होगा।

अध्यक्ष दीपक जोशी के मुताबिक महामारी कोविड-19

इस विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश के कार्मिकों द्वारा सरकार को दिए गए अपेक्षित सहयोग के विपरीत मान्यता प्राप्त कार्मिक सेवा संघों के पदाधिकारियों के साथ व्यक्तिगत द्वेष भावना से ग्रसित होकर की जा रही उत्पीड़न की कार्यवाही निश्चित रूप से प्रदेश के कार्मिकों को उनके अपेक्षित सहयोग हेतु पुरस्कृत किया जाना प्रतीत होता है। कोरोना काल में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्य को छोड़कर राज्य की सर्वोच्च कार्यालय इकाई सचिवालय के सेवा संघ के पदाधिकारी को उसके शासकीय पदनाम से संबोधित करते हुए टारगेट किया जाना तथा नियम विरुद्ध आरोप पत्र देना सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति को प्रदर्शित करता है। जब तक सरकार का यह निर्णय शासन के सक्षम अधिकारी वापस नहीं ले लेते, तब तक एक कार्मिक होने के नाते एवं सचिवालय संघ का पदाधिकारी होने के नाते संघर्ष जारी रहेगा। वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा किसी सेवा संघ के पदाधिकारी के विरुद्ध किए जा रहे अविधिक उत्पीड़न की इस लड़ाई में सेवा संघों के अस्तित्व पर किए गए प्रहार को रोकने एवं इसकी पुनरावृति प्रदेश के किसी भी अन्य सेवा संघ के पदाधिकारी के विरुद्ध भविष्य में न किए जाने के संकल्प हेतु प्रदेश के सभी सेवा संघो एवं परिसंघो के जिम्मेदार पदाधिकारियों से कार्मिक सेवा संघो के अस्तित्व को भविष्य के लिए सुरक्षित रखे जाने हेतु अपेक्षित सहयोग का अनुरोध है।

इस धरने मे ब्योमकेश दुबे, अनिल उनियाल, राजेंद्र रतूड़ी, नृपेंद्र त्रिपाठी, गौरव सेमवाल, शुरवीर रावत, विशन राणा, चंद्रवीर नेगी, प्रदीप पपनै, नरेंद्र भट्ट, रीता कौल, कमलेश जोशी, नवल किशोर, जोगेंद्र सिंह, राजीव नयन पांडे, शुभम, लालमणि जोशी, जवाहर डोभाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0