यही रफ्तार रही तो शनिवार को भारत में कोरोना संक्रमण के हो जाएंगे कुल 1 करोड़ मामले


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुताबिक भारत में अब तक इससे होने वाली मौतों की संख्या 144789 हो गई है। वहीं देश में एक्टिव केस 313831 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान देश में 31087 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद इनकी कुल संख्या 9520827 हो गई है। जहां तक कोविड-19 के सैंपल की बात है तो आईसीएमआर के मुताबिक 17 दिसंबर को पूरे देश में 11,13,406 सैंपल लिए गए। इस तरह से अब तक कुल 15,89,18,646 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में सबसे अधिक महाराष्ट्र आया है। यहां पर अब तक इसके कुल 68476 एक्टिव केस हैं, जबकि दूसरे नंबर पर केरल है जहां एक्टिव केस की संख्या 58,339 है।
ऐसे बढ़े भारत में मामले
10 जुलाई 10 लाख
6 अगस्त 20 लाख
22 अगस्त 30 लाख
4 सितंबर 40 लाख
15 सितंबर 50 लाख
27 सितंबर 60 लाख
10 अक्टूबर 70 लाख
28 अक्टूबर 80 लाख
19 नवंबर 90 लाख
एक नजर विश्व के दूसरे देशों पर
बेल्जियम में बीते 24 घंटों के दौरान 3146 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 618,204, हो गई है। वहीं 24 घंटों के दौरान इसकी वजह से 93 मरीजों की जान गई है। इसके बाद इस वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की कुल संख्या 18,371 हो गई है।
न्यूजीलैंड में दस नए मामले सामने आने के बाद इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। आईएएनएस ने सिन्हुआ एजेंसी के हवाले से खबर दी है कि यहां पर एक्टिव केस की संख्या 51 है। यहां पर भारत समेत नीदरलैंड, अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन से आने वालों को पहले क्वारंटीन सेंटर भेजने की व्यवस्था है। यहां पर इसकी वजह से अब तक 2110 मरीजों की मौत हो चुकी है।ब्राजील में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 69826 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां पर कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,110,434,हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 1092 और मरीजों की जान चली गई। इसके बार यहां पर इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 184,827 हो गई है।
जर्मनी में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 33,777 नए मामले सामने आए हैं। यहां पर इसकी कुल संख्या 1,439,938 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान इसकी वजह से 813 लोगों की जान चली गई। इस तरह से यहां पर अब तक कुल 24,938 मरीज इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
पौलेंड में बीते 24 घंटों के दौरान इस वायरस के 11,953 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां पर इसके कुल मामलों की संख्या 1,171,854 हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 431 मरीजों की मौत भी हुई है। इनको मिलाकर यहां पर अब तक 24,345 मरीज इस वायरस की भेंट चढ़ चुके हैं।
आपको बता दें कि विश्व में कोरोना मामलों में ब्राजील तीसरे नंबर पर है। यहां के शहर साओ पोलो इस वायरस का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। देश की सरकार ने 2021 में सभी स्कूलों और कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया है।
दक्षिण कोरिया में 1,062 नए मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 47,515 तक जा पहुंची है।
आस्ट्रेलिया में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के दस नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह से चीन में 12 और आइरिश में 480 नए मामले सामने आए हैं।
Related posts:




































नई दिल्ली (एजेंसियां)। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में बीते कुछ समय से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि बीते 24 घंटों में देश में 22889 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोविड-19 संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 9979447 हो गई है। यदि देश में संक्रमण की यही रफ्तार रही तो शनिवार 19 दिसंबर को देश में एक करोड़ से अधिक मामले होंगे। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामलों में जहां पूरी दुनिया में अमेरिका नंबर एक पर है वहीं भारत बीते कुछ समय से नंबर पर दो पर मौजूद है। हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत में जनसंख्या अनुपात के मामले में इसके संक्रमण की रफ्तार काफी कम रही है। वहीं यदि इससे होने वाली मौतों की बात करें तो इसमें भी भारत कई देशों से काफी पीछे ही है।