दिल्ली
मिल्खा सिंह की याद में किसान मजदूरो ने किया ये खास आयोजन

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं, रविवार को यूपी गेट किसान आंदोलन स्थल पर किसान संयुक्त मोर्चा ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में किसान मजदूर मैराथन का आयोजन किया।
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के नाम पर किसानों ने दौड़ लगाई। आंदोलन स्थल के मंच से किसान दौड़ते हुए यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से निकल कर वापस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होकर मंच पर पहुंचे।किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि मिल्खा सिंह बड़े खिलाड़ी थे इसलिए उनके याद में आज हम दौड़ लगा रहे हैं। इस दौड़ से उनके परिवार को एक मैसेज जाएगा कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।किसान नेता राकेश टिकैत, किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा समेत तमाम पदाधिकारियों ने किसान मजदूर मैराथन में हिस्सा लिया।