उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

भाजपा में हर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा सम्मान- ज्योति प्रसाद गैरोला

ज्योती यादव,डोईवाला। मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत लच्छेश्वर महादेव मंदिर लच्छीवाला में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि दायित्वकारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने स्वच्छता अभियान चलाया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान होता है कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड होती है, कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है,कहा कि अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा होना हिंदुओं के लिए गौरव की बात है,कार्यकर्ताओं से कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले विशेष स्वच्छता अभियान मे भावना के साथ जुड़कर देश को एक नया संदेश दिया जाना चाहिए।

कहा कि 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राष्ट्रीय उत्सव की तिथि बताते हुए कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम के नव्य,भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने का उत्सव सिर्फ अयोध्या का ही नहीं बल्कि यह हर गांव, हर घर, हर जन का उत्सव है।

कार्यक्रम में संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, जिला मंत्री उषा कोठारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, जिला मंत्री दिनेश सजवान,पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार, संतोषी बहुगुणा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पवार, प्रदीप क्षेत्री, गीता सावन, प्रेम सिंह पम्मी राज, हरविंदर सिंह हंसी,बलवीर सिंह बिष्ट,अशोक पोरेल, सुरेश अधिकारी,मंदीप बजाज, पंकज बहुगुणा,विनय सावन, ईश्वर रौथाण,महेश गुप्ता,,विनय जिंदल, राममूर्ति ताई,बालमुकुंद, मनमोहन नौटियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0