
ज्योती यादव,डोईवाला। भानियावाला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि लोकसभा के दृष्टिगत राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर, गांव गांव, जन जन तक लेकर जाना प्रत्येक कार्यकर्ता का उद्देश्य और कर्तव्य है।
प्रदेश संयोजक आर्थिकी प्रकोष्ठ संदीप गुप्ता ने कहा कि बूथ लेवल पर कार्यकर्ता रात्रि प्रवास के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जोड़ने, ब्रांड एंबेसडर बनाने और नमो एप डाउनलोड करने का कार्य किया जाएगा।
इस कार्यशाला में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दक्ष किया जा रहा है ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुख्य वक्ता चंद्रभान पाल और जिला कार्यक्रम संयोजक दीवान सिंह रावत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश के निर्माण में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी और साथ ही इससे राष्ट्रीय नीतियों कार्यक्रम का निर्माण और नीति निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर दोहराया है कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
कार्यक्रम में नमो ऍप प्रदेश संयोजक अनूप सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह पम्मी राज,मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, कृष्णा तड़ियाल,विनय कंडवाल,ममता नयाल, पुरुषोत्तम डोभाल,आदेश पवार, ,संजीव सैनी, संतोषी बहुगुणा,कुसुम पवार, रीता नेगी,कोमल देवी,दिनेश सजवाण, मनमोहन नौटियाल, हृदय राम डोभाल,राम मूर्ति ताई, विक्रम नेगी, आशा सेमवाल, सुन्दर लोधी, पूमन तोमर,मधु भिडोला, ईश्वर रौथाण, हिमांशु राणा, बॉबी शर्मा,अंकित काला,रश्मि कुर्ल, मनीष यादव,सोनाली काला,प्रेम सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।