
देहरादून – मैदानी क्षेत्र के सावन का दूसरा और पहाड़ी सावन का आज तीसरा सोमवार है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर रहे हैं। तो वहीं सीएम आवास स्थित मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावन के माह में परिवार सहित महादेव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान सीएम ने उत्तराखंडवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इसके साथ ही सीएम ने गौ माता का आशीर्वाद भी लिया। कोविड के चलते मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से गाइडलाइन का पालन करते हुए जलाभिषेक व पूजा करने की अपील की है।