
Bully By App Cases : बुली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस ने बीते दिन उधम सिंह नगर जिले से एक 18 वर्षीय लड़की श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया था तो वहीं, कल मुंबई पुलिस पौड़ी जिले के कोटद्वार पहुंची और देर रात मुंबई पुलिस ने यहां से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
Bully By App Cases : कोटद्वार के युवक को गिरफ्तार किया
मुंबई पुलिस ने कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से इस युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये युवक दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ता है। 21 साल के इस युवक का नाम मयंक रावत बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस की टीम ने कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से 21 साल के मयंक रावत को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आया मयंक दिल्ली के कॉलेज में पढ़ता है।
Bully By App Cases : पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इससे पहले मंगलवार को मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने उधम सिंह नगर इलाके से बुली बाई एप का संचालन करने वाली एक संदिग्ध युवती को गिरफ्तार किया था। जिसकी पुष्टि पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एवं डीआईजी सेंथिल अवूदई कृष्ण राज. एस. ने की है।