Site icon Uttarakhand News, News in Hindi

भारतीय जनता पाॅटी: बड़ा बयान कहा शिवसेना के साथ् अब सरकार बनाने की हमारी कोई योजना नही

संवाददाता(मुबंई): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि भाजपा राज्य में विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है और पार्टी की शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अथवा कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोई योजना नहीं है।

चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा, ” हम राज्य में एक सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। हम तीनों के साथ मिलकर सरकार का गठन नहीं कर सकते, लेकिन यह तीनों दल एकसाथ भी नहीं रह सकते। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृषि सुधार विधेयकों को लेकर कांग्रेस, शिव सेना और राकांपा के बीच मतभेद हैं और यह एक-दूसरे से कृषि विधेयकों समेत अन्य मुद्दों पर लड़ेंगे और इनका गठबंधन टूट जायेगा। चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ” कृषि सुधार विधेयकों अथवा अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस, शिव सेना और राकांपा एक-दूसरे से लड़ेंगे तथा इनका गठबंधन टूट जायेगा। ऐसी स्थिति में क्या होगा।

मध्यावधि चुनाव। ऐसा मेरा विश्लेषण है। यह जरूरी नहीं है कि ऐसा हो ही।” चंद्रकांत पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और शिव सेना नेता संजय राउत के बीच हाल में हुई मुलाकात को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इसमें दोनों के बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। यह मुलाकात केवल शिव सेना के मुखपत्र ‘सामना’ में श्री फडनवीस के साक्षात्कार को लेकर हुई थी।

Exit mobile version