आखिर क्यों अखिलेश यादव ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राजनीति हस्तियों ने बधाई दी है। विपक्षी दलों में सपा के मुखिया अखिलेश व प्रसपा के शिवपाल सिंह यादव ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। अखिलेश यादव ने सीएम योगी को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी।अखिलेश से पहले प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर बातकर जन्मदिन की बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी फोन पर बात की और जन्मदिन की बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में यूपी उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं l बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें।