उत्तराखंडक्राइमगढ़वालदेहरादून

विकलांग युवती के साथ एक साल से किराएदार कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती

देहरादून। देहरादून की शहीद भगत सिंह कालोनी में एक दृष्टिबाधित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित किराएदार ही युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिससे वो गर्भवती हो गई। शिकायत करने पर आरोपित ने जान से मारने की भी धमकी दी।
दरअसल, पीड़िता की बहन जो दिल्ली में रहती है की ओर से डीआइजी अरुण मोहन जोशी को भेजे ईमेल का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खुद भी दृष्टिबाधित है। उसकी बहन अल्प दृष्टि बाधित है और 18 वर्ष की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले लगभग एक साल से उसकी बहन के साथ यौनशोषण हो रहा है। किराएदार ने ही उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। उसका नाम सान्नू है और वो उन्हीं के घर में सबसे नीचे वाले फ्लोर पर रहता है। उसकी बहन लगभग आठ महीने की गर्भवती है। किराएदार पीड़िता और घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। डर की वजह से वे शिकायत नहीं कर पा रहे हैं। उसने बताया कि पीड़ित युवती की मानसिक और शारिरीक स्थिति बहुत खराब है और वह घर पर सुरक्षित नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0