उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डोईवाला –महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले का किया दहन, विवादित बयान पर इस्तीफा की उठी मांग 

ज्योति यादव,डोईवाला। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए विवादित बयान के खिलाफ डोईवाला में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा के नेतृत्व में थानों चौक भानियावाला में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया, मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा और विधान परिषद में दिए गए महिला विरोधी आपत्तिजनक बयान में पूरे विश्व की महिला शर्मसार हुई है।

उन्होंने कड़े शब्दों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निंदा की तथा मांग की कि ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कविता खण्डूड़ी ने कहा ऐसा व्यक्ति भारत जैसे महिलाओं का सम्मान करने वाले देश में रहने के लायक नहीं हैं, देश में जहां नारी शक्ति की पूजा की जाती है ऐसे देश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रकार की आपत्तिजनक बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है,

कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के प्रति कितनी  घृणित सोच रखते हैं यह उनके बयान से उजागर हो गया है ऐसे में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर रहने के लायक नहीं है नीतीश कुमार को तत्काल बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।

 कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री  मनमोहन नौटियाल, जिला मीडिया सहप्रभारी हृदय राम डोभाल, रोशन भट्ट,मीना उनियाल, सरिता गुसाई, यशोदा बहुगुणा लक्ष्मीरावत , सविता बिष्ट ,मधु भिडोला,ईश्वर रौथाण, हिमांशु राणा,आशीष यादव,रश्मि कुर्ल, राकेश डोभाल, बुध सिंह चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0