देश

महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत गिरने से 7 लोगो की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के उल्हासनगर में एक रिहायशी इमारत की स्लैब गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। अभी 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं ठाणे नगर निगम का बचाव अभियान जारी है। इस इलाके में एक महीने में यह दूसरी घटना है

राहत और बचाव कार्य (रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ) के चीफ संतोष कदम ने कहा कि नेहरू चौक एरिया में साईं सिद्धि के नाम से इमारत बनी हुई है। शुक्रवार को 5वीं मंजिल का स्लैब ढह गया। मलबे से अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। अब कुछ लोगों के फंसने की आशंका है। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं। बिल्डिंग में 29 परिवार रहते थे।

दो हफ्ते पहले भी हुआ था हादसा

उल्हासनगर टाउनशिप में  इसी महीने 15 मई को एक अवैध इमारत का स्लैब ढह गया था। यह इमारत चार मंजिला थी और इसकी चौथी मंजिल का ही स्लैब गिर गया था। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बचाव टीम ने 11 लोगों को बाहर निकाला था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0