मनोरंजनसम्पादकीय

इन नवरात्रो में 5 भोजपुरी गानो ने मचा रखी है धूम

संवाददाता : शारदीय नवरात्रि  की पूरे देश में धूम है। देवी गीत के कारण चारों ओर माहौल भक्तिमय है। इस बीच सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के भोजपुरी देवी सॉन्ग का जबरदस्त क्रेज है।  माता के भक्त और खेसारी के फैन्स नवरात्रि देवी गीत ‘लागता पंडाल नाहीं लागी’  से लेकर ‘नजर ना लागे मोरी मईया के’ तक को बार-बार सुन रहे हैं। यही कारण है कि भोजपुरी देवी गीत ‘लागता पंडाल नाहीं लागी’ को कुछ दिनों के भीतर ही 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

देखिए खेसारी लाल यादव के पांच धमाकेदार भोजपुरी देवी सॉन्ग वीडियो-

 

खेसारी लाल के भोजपुरी देवी सॉन्ग ‘लागता पंडाल नाहीं लागी’ को लोटस म्यूजिक भोजपुरी नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। गाने को अबतक 94 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और 12 हजार के करीब कमेंट्स आए हैं। खेसारी और माता रानी के फैन्स इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ‘लागता पंडाल नाहीं लागी’ देवी सॉन्ग को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। लिरिक्स पवन पांडे और म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने की भी धूम-

 

नवरात्रि पर खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी सॉन्ग ‘नजर ना लागे मोरी मईया के’ भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को 5 दिनों के भीतर ही 5 लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं।

सोशल मीडिया फैन्स का रिएक्शन-

खेसारी लाल के इन भोजपुरी देवी गीतों फैन्स ने शानदार बताया है। एक फैन ने लिखा- आपके सभी गाने शानदार हैं। जैसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं वैसे ही भोजपुरी सिनेमा के महानायक खेसारी भैया हैं। एक अन्य फैन ने लिखा-सुपरहिट सॉन्ग हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। यही कारण है कि उनके भोजपुरी देवी सॉन्ग को कुछ ही देर में लाखों और फिर करोड़ों व्यूज मिल जाते हैं।

देखिए खेसारी का एक और धमाकेदार भोजपुरी देवी गीत-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0