राजपुर पुलिस द्वारा चोरी के दो अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

देहरादून । दिनांक 5 /7/ 2023 की रात्रि को वादी सुजीत सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी श्री कृष्णा एंड कंपनी साइट ऑफिस पुलिया नंबर 6 देहरादून के द्वारा थाना राजपुर आकर लिखित तहरीर दी और बताया कि सहस्त्रधारा रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था सड़क निर्माण कार्य हेतु 6 कुंटल सरिया शिव मंदिर के पास रखा था जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है गई है। तहरीर पर तत्काल थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 199/23 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* के आदेशानुसार *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नगर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मसूरी* के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन कर उपरोक्त मुकदमे से संबंधित अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 7 जुलाई 2023 को तरला नांगल हेलीपैड रोड बाग से अभियुक्त 1-मोनू रावत और कुमाऊनी पुत्र जयप्रकाश निवासी बानी बिहार थाना रायपुर उम्र 23 वर्ष 2- शुभम पुत्र स्वर्गीय राजन निवासी बानी बिहार थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मोनू के विरूद्ध थाना रायपुर में निम्न अभियोग पजीकृत है। आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सँ0 157/2019 धारा 379,411भादवि थाना रायपुर देहरादून।
2. मु0अ0सँ0 348/2019 धारा 392,411भादवि थाना रायपुर देहरादून।
3- मु0अ0सँ0 315/2019 धारा 379,411भादवि थाना रायपुर देहरादून।
4- मु0अ0सँ0 375/2021 धारा 380,411भादवि थाना रायपुर देहरादून।
5- मु0अ0सँ0 496/2022 धारा 392,411भादवि थाना रायपुर देहरादून। 6- मउ0अ0स0-537/22 धारा 392/411 भादवि थाना रायपुर देहरादून। अभियुक्त शुभम के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
*पुलिस टीम*
(1) थानाध्यक्ष राजपुर श्री जितेंद्र चौहान
(2)- उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी आई0टी0 पार्क थाना राजपुर
(3)- अ0उ0नि0 राजकुमार शर्मा थाना राजपुर देहरादून। 4-कॉन्स्टेबल दिनेश बिष्ट थाना राजपुर। 5-कांस्टेबल रविंद्र सिंह थाना राजपुर



